CG : शादी समारोह में नाचते समय आया हार्ट अटैक - CG Sandesh

CG : शादी समारोह में नाचते समय आया हार्ट अटैक

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अपनी भांजी के शादी समारोह में नाचते हुए उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, दिलीप राउतकर दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग बीएसपी में असिस्टेंट इंजीनियर थे। 4 मई को उनकी भांजी की दल्ली राजहरा में ही शादी थी। रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदारों ने स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर डांस किया। डांस करने के बाद 52 वर्षीय दिलीप को अचानक सीने में दर्द हुआ, वे स्टेज पर ही गिर गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 


परिजन दिलीप को लेकर डोंगरगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले दिन 5 मई को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें