कर्नाटक चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने कहा – बीजेपी... - CG Sandesh

कर्नाटक चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने कहा – बीजेपी की हार ही, भ्रष्टाचार की हार है

karnataka election – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद अब आज यानी की बुधवार को मतदाताओं के फैसले की बारी हैं। ( karnataka election ) आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गया हैं और शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं इस चुनाव का परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद पता चलेगा कि, राज्य में किसकी सरकार बनने वाली हैं। वहीं वोटिंग को लेकर लोगों में खूब उत्साह हैं।

सीएम भूपेश ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा हैं

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी ताकत के साथ चुनावी रण में उतरी हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा हैं। इसके अलावा सीएम बघेल ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया हैं।

 


बीजेपी की हार ही, भ्रष्टाचार की हार है – सीएम भूपेश

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी की हार ही भ्रष्टाचार की हार है। कर्नाटक की जनता आज मतदान से जवाब देगी। कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएं। इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने नीचे टैग में लिखा कि, congresswinning150 इसके साथ ही सीएम बघेल ने कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएं भी दी हैं।

बीजेपी-कांग्रेस ने लगाई पूरी ताकत

आपको बता दें कि, इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के पक्ष में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्य के सीएम बासवराज बोम्मई के अलावा तमाम बीजेपी नेताओं ने अंतिम समय तक प्रचार किया हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी हैं। आपको बता दें कि, कर्नाटक में 224 विधानसभा के लिए एक साथ मतदान हो रहा हैं। पहली बार कर्नाटक में 12.15 लाख 80 साल से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा की गई हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें