बसना : हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बड़ा चक्का भी ... - CG Sandesh

बसना : हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बड़ा चक्का भी टूटा

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई एनएच 53 रोड़ गढकारिन मंदिर के सामने हाइवा ने ट्रेक्टर को ठोकर मार दी, जिससे ट्रेक्टर का बड़ा चक्का टूट गया और ट्राली पलट गयी. अजीत दास ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

वार्ड नं. 01 बसना निवासी अजीत दास ने अपनी शिकायत में बताया है कि 9 मई को ड्रायवर जलालुद्दीन खान ट्रेक्टर क्रं. CG 06 GE 2349 को कृषि कार्य हेतु सांकरा लेकर गया था. रात करीब 8 बजे कृषि कार्य निपटाकर वापस अपने घर बसना आ रहा था.

ग्राम साल्हेतराई एनएच 53 रोड़ गढकारिन मंदिर के सामने पहुंचा था तभी पीछे तरफ से आ रही हाईवा क्रं. CG 04 MK 1711 का चालक अपने वाहन को तेज रफ़्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रेक्टर क्रं. CG 06 GE 2349 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे ट्रेक्टर का बडा चक्का टुट गया तथा ट्राली पलट कर डेमेज हो गया. ट्रेक्टर चालक जलालुद्दीन खान को कोई चोट नहीं आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के विरूद्ध 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें