महासमुंद : कॉलेज स्टूडेंट का पत्थर से फोड़ा सिर, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : कॉलेज स्टूडेंट का पत्थर से फोड़ा सिर, मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के गोंडपारा चौक के पास कॉलेज छात्र के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की. मारपीट से छात्र का सिर फट गया. आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

वार्ड नं 28 मौहारी भाठा महासमुन्द निवासी प्रियांशु चन्द्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह कॉलेज में पढाई करता है. 9 मई को वह अपनी मोटर सायकल से अपने घर जा रहा था. गोंडपारा चौक के पास उसकी मोटर सायकल स्लीप हो गई, तब वहां पर उपस्थित कुलेश्वर ऊर्फ गोलु ने प्रियांशु को अश्लील गाली गुफ्तार किया. 

प्रियांशु के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर से सिर में मार कर चोट पहुंचाया.

प्रियांशु की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर ऊर्फ गोलू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें