दिल दहला देने वाली घटना : भीषण आग में चार मासूमों सहित पांच... - CG Sandesh

दिल दहला देने वाली घटना : भीषण आग में चार मासूमों सहित पांच की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश। कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर आग लगने से एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियां और उनकी मां जिंदा जल गईं। मरने वालों में दो माह की एक बच्ची भी है, जिसका शव अपनी मां के बगल में ही बेड के पास पाया गया है 


बताया जा रहा है कि माघी मठिया गांव के निवासी शेर मोहम्मद के घर के सभी लोग दोपहर में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले नबीहसन के घर में आग पकड़ लिया। तेज धूप और हवा चलने की वजह से शेर मोहम्मद का घर भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटों की वजह से परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पाए और शेर मोहम्मद की 30 वर्षीय पत्नी फातिमा, छह वर्ष की पुत्री रोकई, चार साल की अमीना, दो साल की आयशा और दो माह की दुधमुंही खतीजा जिंदा जल गईं। इसके अलावा शेर मोहम्मद के पिता 70 वर्षीय सफीद, 68 वर्षीय मां मोतीरानी और आठ साल की बेटी कुलसुम भी झुलस गई है।उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के नाम चार-चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से देने की घोषणा की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें