CG JOB : 603 सहायक शिक्षकों के पद पर निकली भर्ती...23 मई तक ... - CG Sandesh

CG JOB : 603 सहायक शिक्षकों के पद पर निकली भर्ती...23 मई तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

कांकेर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा कांकेर जिले में 603 सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिसके लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी 23 मई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। संभावित परीक्षा की तिथि 10 जून निर्धारित की गई है, शिक्षक भर्ती परीक्षा जिले के आवेदकों के लिए कांकेर में ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

 

सहायक शिक्षक पद हेतु अनारक्षित मुक्त के लिए 109, महिला 147, अनुसूचित जाति के लिए मुक्त 17 महिलाओं के लिए 07, अनुसूचित जनजाति के लिए मुक्त 238 महिलाओं के लिए 101 और अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 59 तथा महिलाओं के लिए 25 पद सहायक शिक्षक की भर्ती की जाएगी, जिसमें से दिव्यांगों के लिए 45 पद आरक्षित किया गया है।शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी में 45 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण, डीएलएड या बीएड उत्तीर्ण और टीईटी या सीटेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें