15 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर…चौथिया से आ रही बस हुआ हादसे का... - CG Sandesh

15 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर…चौथिया से आ रही बस हुआ हादसे का शिकार

बालोद : जिले में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आयी है. बस से धमतरी से निसाद (कृदत ) परिवार के लोग चौथिया गए थे. जहां से दुर्ग वापसी के दौरान बस कचान्दूर नाले के समीप पलट गई. पूरी घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.घटनास्थल पर ही एक निवास करने वाले व्यक्ति की माने तो घटना के बाद भारी जोर-जोर से आवाज की आहट सुनकर दरवाजा खोल घटनास्थल पहुंचे।

बाल्टी से पानी लेकर लोगों को पिलाया।प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात लगभग एक बजे एक बस दुर्ग की ओर से आ रही थी। तभी कचांदुर नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीबन 50 से 60 लोग सवार थे। जिसमें 15 लोगों को चोटें आई है, इसमें एक 56 वर्षीया महिला गंभीर है। जिसे रेफर किया गया हैं।बस के पलटने और लोगों की चीख-पुकार से आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर घायलों की मदद करने में जुट गए।बस के कांच को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 वाहन की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें