बिजली विभाग की लापरवाही : तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण की कर... - CG Sandesh

बिजली विभाग की लापरवाही : तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण की करंट लगने से मौत

बालोद में आज तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान हादसा हो गया. जिसमें यहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक ग्रामीण की जान ले ली.।बताया जा रहा है ग्रामीण तेंदूपत्ता बांधने के लिए पेड़ पर चढ़कर रस्सी की कटाई कर रहा था. इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

पहले भी पेड़ में करंट आने की मौखिक शिकायत की गई

पहले भी पेड़ में करंट आने की मौखिक शिकायत की गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरा मामला कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र का है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें