महासमुन्द : किराना दूकान वाले से मारपीट कर पत्थर से तोड़ा कार का शीशा, 4 के खिलाफ केस दर्ज
महासमुन्द के लालढाढी पारा में कुछ लोगों ने किराना दुकान वाले से मारपीट की और घर में खड़ी कार के शीशे को भी पत्थर मारकर तोड़ दिया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
लालढाढी पारा वार्ड नं 12 निवासी पुष्पेन्द्र कुमार साहू ने अपनी शिकायत में बताया है कि 9 मई को वह अपने किराना दुकान पर बैठा था फिर शाम करीब शाम 7 बजे वह अपने मित्र निखिल से मिलने पास के मैदान डॉ. मोंगरे के घर के बाजू में गया था. वहां निखिल बैठा हुआ था जिसे देख पुष्पेन्द्र उसके पास गया और बातचीत करते हुये “और निखिल भाई सुना क्या हाल चाल है” कहा.
तभी वहीं पास में बैठे सागर श्रीवास्तव, जनक बघेल, राजा मांझी, जोशफ पुष्पेन्द्र को बोले की तेरे में गर्मी ज्यादा हो गया है. तब पुष्पेन्द्र बोला की मुझे क्या गर्मी होगी. इतने में जनक बघेल सागर श्रीवास्तव, राजा मांझी, जोशफ माँ बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगे, जिसे पुष्पेन्द्र ने मना किया तब पीछे से तमाचे में जनक बघेल ने कनपटी में मारा तथा बाकी लोग मारने के लिये पत्थर उठाने लगे. तब पुष्पेन्द्र अपनी घर दुकान की ओर भागने लगा तो वो दौडाते हुये दुकान में आकर भी गाली गलौज किये एवं घर अंदर खड़ी उसकी वाहन कार सेलेरियो क्रमांक CG04 NU 1014 के सामने का शीशा को पत्थर मारकर तोड दिया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सागर श्रीवास्तव, जनक बघेल, राजा मांझी, जोशफ के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC के तहत अपराध कायम किया है.