तुमगांव : चाय दुकान में शराब पिलाने वाला गिरफ्तार - CG Sandesh

तुमगांव : चाय दुकान में शराब पिलाने वाला गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस ने चाय दुकान में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. 10 मई को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि NH 53 रोड तुमगांव में लाला राम साहू अपने चाय दुकान में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा है.

पुलिस चाय दुकान के पास पहुँची, जहाँ लाला राम साहू दुकान में लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए. पुलिस ने लाला राम साहू पिता गुलाब साहू उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं. 09 तुमगांव को गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर मामला जुर्म जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें