दोस्ती, प्यार फिर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

दोस्ती, प्यार फिर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र से युवती को प्यार की जाल में फंसाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि, दोनों युवकों ने पहले एक ही गांव की दो अलग-अलग युवतियों से दोस्ती की. फिर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे. युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व नगरनार इलाके की दो युवतियां पुलिस थाना आईं थी. उन्होंने अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई। युवतियों ने पुलिस को बताया कि, बजावंड के रहने वाले सुशील कुमार बघेल (22) और सेमरा के रहने वाले उमेश पटेल ने पहले दोस्ती की। कुछ दिनों तक नॉर्मल बातें हुआ करती थी। फिर दोस्ती प्यार में बदली। फिर शादी का झांसा देकर दोनों से लगातार दुष्कर्म करते रहे। युवतियों ने पुलिस को बताया कि, वे लगातार शादी के लिए कहती रहीं। लेकिन युवक टालमटोल करते रहे। फिर एक दिन दोनों ने शादी के लिए मना कर दिया। युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को तुर्रेनार और सेमरा गांव से पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ भी की गई जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें