बसना : बसों के तेज रफ्तार और प्रेशर हॉर्न से नगर में दहशत का माहौल.
बसना नगर से गुजरने वाली निजी बसों के प्रेशर हॉर्न से आम नागरिक परेशान है. नगर के भीतर तेज रफ्तार और लगातार प्रेशर हार्न से राह चलने वाले नागरिकों में दहशत का माहौल रहता है. इनके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
नगर में पहले से ही अवैध कब्जे और अव्यवस्था के कारण सड़कों में चलने तक को जगह नहीं बची है, इसके बावजूद भारी वाहन, बसों की तेज रफ्तार और प्रेशर हॉर्न पर कोई लगाम नहीं है. नगर के भीतर जहाँ से ये बसें गुजरती है उस रास्ते स्कूल व अस्पताल भी है. लेकिन नियम और कानून तो इन बस ऑपरेटरों के जेब में पड़े हैं. रोजाना परेशानी होने के बावजूद नियम और कानून का पालन करवाने वाले कहीं नजर भी नहीं आते. बस चालक आम लोगों की परवाह किये बिना तेज रफ्तार में प्रेशर हार्न बजाना जारी रखते हैं.
विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के प्रदुषण से कई तरह की
बीमारियां होती है, इसके कारण थकान, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और
सिर दर्द होना स्वाभाविक है. इन बस चालकों का कारनामा यहाँ खत्म नहीं होता, नगर
भीतर मनमर्जी सड़कों में बस खड़ी कर सवारी चढ़ाते और उतारते हैं जिसके कारण यातायात
में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं.
वहीं नगर में बस चालकों
के आलावा कई बाइक चालक भी तेज रफ्तार में दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते हैं, जिनपर
भी कोई लगाम नहीं है. इन बाइकर्स पर कार्रवाई करने पुलिस भी कतराती है. ना जाने
कौन कब कहाँ विधायक का चाचा या भतीजा निकल आये और उल्टा कार्रवाई पुलिस पर हो जाए.