CGPSC ने जारी किया प्यून भर्ती परीक्षा का रिजल्ट - CG Sandesh

CGPSC ने जारी किया प्यून भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने भृत्य (सामान्य प्रशासन विभाग एवं छ.ग. लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2022 का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग द्वारा 25 सितम्बर 2022 को लिखित परीक्षा (प्रथभ चरण भाग-1)  का आयोजन किया गया था. 

भृत्य (सामान्य प्रशासन विभाग एवं छ.ग. लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2022 के द्वितीय चरण भाग-2 शुद्ध लेखन (ईमला) की परीक्षा हेतु विज्ञापित कुल-91 पद का 05 गुणा अर्थात्‌ 455 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था, किन्तु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 467 चिन्हांकित हुए हैं। द्वितीय चरण भाग-2 शुद्ध लेखन (ईमला) की परीक्षा 25 मई 2023 को आयोजित की जायेगी.

प्रथम चरण भाग-1 लिखित परीक्षा परिणाम – PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें