महासमुंद : पीसी-पीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समित... - CG Sandesh

महासमुंद : पीसी-पीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक 17 को

महासमुंद : गर्भधारण पूर्व और प्रसूति पूर्व निदान तकनीक (पीसी-पीएनडीटी एक्ट) लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 की धारा (17) अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक 17 मई 2023 को दोपहर 1ः00 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद में आयोजित की गई है। बैठक में रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र के प्राप्त आवेदनों पर चर्चा, सोनोग्राफी केन्द्रों के सोनोग्राफी मशीन में डिजिटल ट्रैकर लगाए जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समिति के सदस्यों एवं संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें