साली की बेटी की शादी में गए जीजा का पेड़ में लटकता मिला शव - CG Sandesh

साली की बेटी की शादी में गए जीजा का पेड़ में लटकता मिला शव

बालोद।  जिले के डौंडी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। मृतक व्यक्ति अपनी साली की लड़की की शादी में शामिल होने आया था। बिना किसी को बताए घर से निकल गया। आज उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। अब यह हत्या या आत्महत्या की जांच में पुलिस जुट गई है।

जिले के खुर्सीटिकुर गांव के मध्य सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक अपने साली के लड़की के शादी में आया हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ये आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच में डौंडी पुलिस जुट गई है। अरजगुंडरा और खुर्सीटिकुर गांव के मध्य सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे शव मिला है। मृतक सुकलाल दर्रो 52 वर्ष गोटीपारा गांव निवासी है। सुकलाल दर्रो मृतक कल अपने गांव से साली के लड़की की शादी में शिरकत करने गया हुआ था। शादी में जमकर रात 11 बजे तक नाचा, उसके बाद पता नहीं अचानक अपना झोला पकड़ कर घर जाने निकल गया। जिसकी आज सुबह लाश मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें