महासमुंद : जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर रैपिड रिस्पांस मैक... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर रैपिड रिस्पांस मैकेनिज्म समिति का गठन

महासमुंद : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के पत्र के परिपालन में सोशल मीडिया, टी.वी. चैनलों, समाचार वेब पोर्टल एवं विभिन्न क्षेत्रीय समाचार पत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा भारत निर्वाचन आयोग के संबंध में प्रसारित गलत एवं निराधार आक्षेपों की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर को प्रतिवेदित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर रैपिड रिस्पांस मैकेनिज्म समिति का गठन किया गया है। रैपिड रिस्पांस मैकेनिज्म समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त कलेक्टर महासमुंद होंगे तथा मीडिया सेल नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी, ई-रोल नोडल अधिकारी एवं एमसीसी नोडल अधिकारी सदस्य होंगे। उक्त समिति तत्काल रूप से क्रियाशील हो गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें