महासमुंद : शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हे... - CG Sandesh

महासमुंद : शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन


महासमुंद : शिक्षा सत्र 2023-24 में 16 जून 2023 से प्रारंभ होने जा रहा नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पटेवा में स्वीकृत 24 पद और पूर्व से संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महासमुन्द/ बागबाहरा/ पिथौरा/ बसना/सरायपाली में रिक्त 24 पद सहित कुल 48 शिक्षकीय/गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यालय के गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/P999iwA3DtNAiTCv5 में 12 मई से 31 मई 2023 को रात्रि 12.00 बजे तक आवेदन कर सकते है। पंजीकृत डाक अथवा ऑफलाइन आवेदन अमान्य है।

दस्तावेजी सत्यापन हेतु आवेदकों को अर्हतादायी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बुलाया जाएगा। सत्यापन हेतु एक पद के विरूध्द तीन उच्च अंक प्राप्त आवेदकों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित आवेदक अपने आवेदन एवं अभिलेख सहित उपस्थित होना होगा। जिसका परीक्षण पश्चात् पात्र अभ्यर्थी के निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में कुल प्राप्तांक के मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
जिसका विस्तृत विज्ञापन पदों का विवरण, न्यूनतम अर्हताएं, नियम एवं शर्तें, आवेदन का प्रारूप महासमुन्द जिलें की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in में अपलोड किया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें