महासमुंद : ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजन हेतु बैठक 14 मई को
महासमुंद : 19 मई से 17 जून 2023 तक ओलंपिक में शामिल खेलों में विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा किया जाना है। जिसके लिए जिला स्तर पर रूपरेखा बनाया जाना है। खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर से बच्चे प्रारंभिक स्तर के खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी।
जिले में खेल का वातावरण बनेगा, नये खिलाड़ियों की रूझान खेल मैदान की ओर बढ़ेगा और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही जिले में खेलों से संबंधित अन्य विषयों पर आवश्यक चर्चा की जावेगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 में युवा कल्याण एवं खेल गतिविधियाँ अन्तर्गत आयोजन के संचालन हेतु दिशा निर्देश एवं ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न कराये जाने संबंधी चर्चा हेतु 14 मई 2023 को कार्यालय कलेक्टर महासमुन्द के सभा कक्ष में बैठक आहूत किया गया है। सर्व संबंधितों को 14 मई 2023 को दोपहर 12ः00 बजे से कार्यालय कलेक्टर महासमुन्द के सभा कक्ष में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।