महासमुंद : विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 16 म... - CG Sandesh

महासमुंद : विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 16 मई को

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा जिले के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 मई 2023 को रोजगार कार्यालय परिसर महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। 

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस महासमुन्द द्वारा, डेवलपमेंट मैनेजर के 05 पद, इंश्योरेंस एडवाइजर के 30 पद के लिए 12वी पास एवं स्नातक पास आवेदकों की भर्ती मासिक वेतन एवं कमीशन पर की जायेगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें