महिला मजदूर की मौत , निर्माणाधीन हॉस्पिटल की दीवार गिरी - CG Sandesh

महिला मजदूर की मौत , निर्माणाधीन हॉस्पिटल की दीवार गिरी

दुर्ग। जिले के चंद्रा मौर्या सुपेला के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे डॉ. अनूप गुप्ता का हॉस्पिटल बन रहा है। जहां कल शाम अचानक हॉस्पिटल की दीवार ढह गई। इसमें दो मजदूर दब गए। इसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि हॉस्पिटल में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदने का काम चल रहा था। इसी से लगी एक 8-10 फीट ऊंची दीवार है। दीवार में कोई सपोर्ट न होने के चलते वो अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे नीचे काम कर रहे दो मजदूर मनहरण और दशमत प्रजापति मलबे में दब गए। दशमत के ऊपर सीधे दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। दोनों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दशमत को मृत घोषित कर दिया और मनहरण का इलाज जारी है। वहीं इस घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें