54 करोड़ के शेयरों की धोखाधड़ी, CBI ने CA और उनके बेटे को लि... - CG Sandesh

54 करोड़ के शेयरों की धोखाधड़ी, CBI ने CA और उनके बेटे को लिया हिरासत में …

दुर्ग,12 मई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में CBI ने CA सुरेश कोठारी और पुत्र सिद्धार्थ कोठारी को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई अधिकारी अपने साथ कोलकाता ले गए हैं। बता दें कि 54 करोड़ के शेयरों की धोखाधड़ी के मामले की जांच करने सीबीआई के 10 अधिकारी दुर्ग पहुंचे थे। धोखाधड़ी के इस मामले में कोठारी बंधु फरार थे। कोलकाता के प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डकॉन के 40 हजार शेयरों को धोखे से अपने नाम करने का आरोप लगाया है। कोलकाता पुलिस ने 2021 में 420 का मामला दर्ज किया था।



CA श्रीपाल कोठारी ने अहम दस्तावेज जला दिए

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 406, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। यह केस कोलकाता में दर्ज है। प्रकरण के मुताबिक साल 2005 में शिकायतकर्ता प्रकाश जयसवाल ने रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 40,000 शेयर खरीदे थे। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत लगभग 54 करोड़ है। सुरेश कोठारी और उनके भाइयों ने जयसवाल के शेयर्स को धोखे से अपने नाम कर लिया था।

इस मामले की सुनवाई अदालत में भी चल रही है। फिलहाल अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई छानबीन के लिए दुर्ग पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार अलग अलग गाड़ियों में 2 दर्जन से अधिक सीबीआई के अधिकारियों ने कोठारी बंधुओं के घर दबिश दी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें