महासमुन्द : पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर सात जुआरियों को पकड़ा
महासमुन्द पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर जंगल में रेड कार्रवाई कर 7 जुआरियों को पकड़ा है. पुलिस को 12 मई को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम तुमाडबरी जंगल नीलगीरी पेड के नीचे में कुछ लोग रूपये पैसो से हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं.
सुचना के बाद पुलिस जंगल पहुँची और जुआ खेल रहे मनोज कुमार रात्रे पिता स्व0 शरदा प्रसाद रात्रे उम्र 42 साल निवासी बम्हनी, रामाधार चन्द्राकर पिता स्व0 राम खिलावन चन्द्राकर उम्र 59 साल निवासी खरोरा, राहुल पाण्डे पिता ए0के0 पाण्डे उम्र 32 साल निवासी रमन टोला महासमुन्द, छन्नु लाल साहू पिता माधव राम साहू उम्र 51 साल निवासी वार्ड न0 7 नयापारा महासमुन्द, रितिक चन्द्राकर पिता जितेन्द्र चन्द्राकर उम्र 22 साल निवासी खरोरा, समीर खान पिता सवास खान उम्र 19 साल निवासी नयापारा वार्ड न0 6 महासमुन्द तथा करन रामटेके पिता स्व0 सुनील रामटेके उम्र 18 साल निवासी नयापारा वार्ड न0 7 महासमुन्द को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया.
आरोपियों के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से दो पैकेट 52 पत्ती तास ,नगदी रकम 23070 रूपये, एक नग आई नोट फाईप मोबाइल किमती 7000 रूपये, एक नग एप्पल आईफोन टुवेल मोबाइल किमती 20000 रूपये, एक नग रेड मी यू आई मोबाइल किमती 8000 रूपये, एक नग वीवो वाई सेवन्टी मोबाइल किमती 5000 रूपये, एक नग रेड मी नाईन मोबाइल किमती 4000 रूपये, एक नग वन प्लस इलेवन आर मोबाइल किमती 9000 रूपये, एक नग रेड मी नोट टेन मोबाइल किमती 7000 रूपये, एक नग रेड एम आई मोबाइल किमती 4000 रूपये, एक नग ओप्पो ए सिक्सटी के मोबाइल किमती 7000 रूपये एवं मोटर सायकल क्र0 CG 04 DP 5967 किमती 16000 रूपये, मोटर सायकल क्र0 CG 06 D 3909 किमती 18000 रूपये, मोटर सायकल क्र0 CG 04 NJ 1474 किमती 15000 रूपये, मोटर सायकल क्र0 CG 04 NR 3569 किमती 17000 रूपये, मोटर सायकल क्र0 CG 04 MF 0441 किमती 14000 रूपये, मोटर सायकल बजाज कंपनी NS 200 बिना नम्बर पिला रंग किमती 25000 रूपये जुमला रकम 199070 रूपये जप्त किया गया. आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबध्द किया है.