महासमुंद : राईस मिल से धान चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद के सुभाष नगर , वार्ड नं0 23 स्थित NL राईस इंडस्ट्रिज से धान को किसी अज्ञात ने चोरी कर ली. चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुतबिक, राइस मिल के मेनेजर अमृत शर्मा को मुंशी ने फोन से सुचना दिया की राईस मिल में रखे धान की छल्ली में से 12 कट्टा (बोरी) धान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है.
जानकारी मिलते ही अमृत तत्काल राईस मिल पहुंचकर धान की छल्ली को चेक किया. धान की छल्ली से 12 कट्टा (बोरी) धान किमती करीब 9 हज़ार रूपये नही थे.
अमृत ने घटना के संबंध में राईस मिल के मालिक अक्षद गोयल को बताया और मिल के स्टाफ के साथ पता तलाश किये, पता नही चलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत केस दर्ज किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें