सरायपाली : स्कूटी को ठोकर मारकर भागी पिकअप, मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूटी को ठोकर मारकर भागी पिकअप, मामला दर्ज

सरायपाली थाने में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पिकअप चालक स्कूटी सवार को ठोकर मारकर भाग गया. राहगीरों ने पिकअप का नंबर फोटो खींचकर रख लिया था, जिसके आधार पर थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

भंवरपुर पुरानी बस्ती निवासी हलधर पटेल 11 मई को भंवरपुर से सरायपाली काम करने स्कूटी क्र. CG06 GD 7986 से आ रहा था. सुबह करीब 7:30 बजे कनकेवा डीपा के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रही पीकअप वाहन क्र. CG04HR 0284 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर हलधर पटेल को ठोकर मार दिया, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी एवं दाहीने हाथ में चोट लगी है. उसे उपचार के लिए डायल 112 वाहन से CHC सरायपाली ले जाया गया, जहां से रीफर करने पर ओम अस्पताल सरायपाली में उपचार चल रहा है. पीकप वाहन का नंबर राहगीर लोग फोटो खींचकर रखे थे. वाहन चालक अपनी वाहन लेकर भाग गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें