ग्रामीण की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, लहूलुहान हालत में मिली ... - CG Sandesh

ग्रामीण की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश

कांकेर। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर बोदेली गांव में एक ग्रामीण की अज्ञात लोगों ने लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की लाश खेत में मिली है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल महावीर (45 वर्ष) खेत की लाड़ी में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी काफी साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बीती रात वह खेत में सोया हुआ था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई जब खेत की तरफ गए, तो उन्होंने अपने भाई की खून से सनी लाश देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। परिवारवालों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें