महासमुंद : राईस मिल में हुई धान चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

महासमुंद : राईस मिल में हुई धान चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में भी चोरी की घटना को दे चूके है अंजाम

सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त कार्यवाही

महासमुंद पुलिस ने राइस मिल में हुई चोरी का खुलाशा किया है. मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रार्थी अमृत शर्मा निवासी वार्ड नं 20 गुडरूपारा महासमुन्द ने 12 मई को एनएल राईस इंड्रस्ट्रिज सुभाष नगर वार्ड 23 महासमुन्द के मैनेजर ने रिर्पोट दर्ज कराया कि 9 मई को सुबह 8 बजे मुंशी ने अमृत को फोन से सुचना दिया की राईस मिल में रखे धान की छल्ली में से 12 कट्टा (बोरी) धान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है.
जानकारी मिलते ही अमृत तत्काल राईस मिल पहुंचकर धान की छल्ली को चेक किया. धान की छल्ली से 12 कट्टा (बोरी) धान किमती करीब 9 हज़ार रूपये नही थे. कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया था. प्रार्थी अमृत के रिर्पोट पर थाना कोतवाली महासमुन्द में अज्ञात व्यक्ति के विरूध 457,380 भा0द0वि0 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतू सायबर सेल टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया सायबर सेल टीम एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अपने मुखबिरों को सजग कर अज्ञात आरोपियों एवं अपह्त सम्पत्ति की पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान सायबर सेल टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि सुभाष नगर महासमुन्द के राकेश उर्फ सुकालू , सुशील उर्फ चितरू, अपने अन्य साथीयो के साथ मिलकर उक्त राईस मिल से धान चोरी किये हैं.

उक्त सुचना पर टीम द्वारा संदेही राकेश उर्फ सुकालू , सुशील उर्फ चितरू, पता तलाश कर सुभाष नगर महासमुन्द मे पकडकर पुछताछ किया गया जिन्होने ने अपराध करना स्वीकार कर अपने साथी गौतम टांडी एवं हरिश यादव के साथ मिलकर 9 मई को रात्रि मे एनएल राईस सुभाष नगर महासमुन्द से 12 कटटा (बोरी) धान चोरी करना एवं चोरी किये धान बोरी को मोटर सायकल से ढुलाई करना चोरी के धान को आपस में बटवारा कर अपने-अपने घर में छिपाकर रखना स्वीकार किया.

आरोपी राकेश उर्फ सुकालू पिता नरोत्तम यादव उम्र 20 वर्ष, सुशील उर्फ चितरू पिता मकारू उम्र 19 वर्ष, गौतम पिता राजेश तांडी उम्र 19 वर्ष तथा हरिश यादव पिता मधु यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सुभाष नगर महासमुन्द के कब्जे से कुल 12 कटटा (बोरी) धान किमती करीब 9000 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल एवं 02 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली महासमुन्द मे धारा 457,380 भा0द0वि0 के तहत कार्यवाही की गई।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द मंजूलता बाज, थाना प्रभारी महासमुन्द निरीक्षक अशोक वैष्णव,सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश नंद, वैशाली राम धु्रव, आरक्षक सौरभ तोमर छत्रपाल सिन्हा कामता आवडे विजय जांगडे सैनिक लालाराम कुर्रे एवं कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें