महासमुन्द : घर में सो रही नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज
महासमुन्द थाना क्षेत्र के एक गाँव से घर घुसकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. नाबालिग युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मई की रात युवती जब सो रही थी तब भुरका निवासी आरोपी कमलेश साहू उर्फ जुगनू युवती के घर घुसकर बेईज्जती करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा. नींद खूलने पर युवती द्वारा अपने माता पिता को चिल्लाने पर आरोपी मुख्य द्वार से भाग गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू के खिलाफ भादवि की धारा 456, 354 क तथा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें