महासमुन्द : महिला के साथ कर रहा था झगड़ा, बीच-बचाव करने आये युवक से की मारपीट
महासमुन्द के लालढाढी पारा में महिला के साथ उसी के मोहल्ले का एक
व्यक्ति झगड़ा विवाद कर रहा था. जिसे देखकर बीच बचाव करने आये युवक को आरोपी ने
मारपीट की. लालढाढी पारा, महासमुन्द निवासी देवकी यादव ने मामले की शिकायत थाने
में दर्ज करायी है.
शिकायत के मुताबिक, लालढाढी पारा मोहल्ले का कैलाश यादव देवकी को उसके घर के सामने पुरानी रंजीश की बात को लेकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर रहा था. देवकी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी कैलाश झगडा विवाद करने लगा..
इसी दौरान लक्ष्मण यादव बीच बचाव करने आया तो कैलाश यादव ने लक्ष्मण यादव को हाथ मुक्का से मारपीट कर मुंह में चोट पहुंचाया. कैलाश देवकी और लक्ष्मण यादव को अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने घर चला गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कैलाश यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है