तुमगांव : खेलने के दौरान बच्चो में झगडा, परिजनों के बीच हुई ... - CG Sandesh

तुमगांव : खेलने के दौरान बच्चो में झगडा, परिजनों के बीच हुई जमकर मारपीट

तुमगांव में खेलने के दौरान बच्चो में झगडा होने के बाद दो परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं 01 तुमगांव निवासी ममता ढीढी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 14 मई को दोपहर करीब 03:30 बजे से 4 बजे के मध्य उसकी बहन चन्द्रकला की बेटी दुकान से घर वापस आकर रोते हुए बताई कि कुन्ती सोनवानी के बच्चे मुझे मारपीट किये हैं. ममता द्वारा कुन्ती एवं ललिता के बच्चों को क्यों मारपीट किये हो कहने पर ललिता सोनवानी व कुन्ती सोनवानी डण्डा लेकर ममता के घर के सामने आकर ममता और उसके परिवार वालों को अश्लील गाली गलौज कर कुन्ती सोनवानी व ललिता सोनवानी ममता के बाल पकड़कर जमीन में गिराकर हांथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए तुम्हारे पूरे परिवार को झूठे केश में फंसाएंगे कहते हुए चले गये. मारपीट से ममता को चोंट आई है.

वहीँ ललिता सोनवानी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 14 मई को दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे के बीच घर के सामने उनके बच्चे ममता ढीढी के बच्चे के साथ खेल रहे थे. बच्चे आपस में गाली गलौज कर रहे थे. आवाज सुनकर ललिता और उसकी देवरानी कुन्ती सोनवानी घर से बाहर निकले तो देखे कि ममता ढीढी कुन्ती की लड़की मानवी को डण्डा से मार रही थी, जिसे कुन्ती मना की तो ममता, कुन्ती का बाल पकड़कर जमीन में घसीट रही थी.

ललिता बीच बचाव कर रही थी तो चन्द्रकला ढीढी ललिता का बाल पकड़कर गाल में थप्पड़ मारी, उसके बाद ममता ढीढी के भाई दिनेश ढीढी, गोलू ढीढी, बहन मोना, बहन दामाद गजेन्द्र सभी लोग डण्डा पकड़कर के आये और दिनेश ढीढी अपने हांथ में रखे डण्डा से कुन्ती के सीने में, ममता ढीढी हांथ में रखे डण्डा से बांए हांथ के बाजू में मारपीट किया और कुन्ती के बाल हांथ को ममता ढीढी, चन्द्रकला ढीढी, दिनेश ढीढी व मोना घंसीट कर अपने घर के पास ले गये. उसके बाद दिनेश ढीढी बोला 112 आने वाला है इसे छोंड़ दो बाद में इनको देखेंगें कहकर धमकी देते हुए मारपीट करना बंद कर दिये और सभी अपने घर चले गये.
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें