बताई गई यह वजह...दो अस्पतालों को कलेक्टर ने किया सील - CG Sandesh

बताई गई यह वजह...दो अस्पतालों को कलेक्टर ने किया सील

भिलाई। छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में 2 अस्पताल को कलेक्टर ने सील कर दिया है। बता दे कि नंदिनी रोड का एसएस और पॉवर हाउस का अंबे अस्पताल मंगलवार से 30 दिन के लिए सील होगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सोमवार को दोनों निजी अस्पताल को 14 जून तक बंद करने आदेश जारी कर दिया। OPD और IPD बंद कर दी गई है। अब यहां भर्ती मरीज शिफ्ट होंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

बता दे कि एलोपैथी पद्धति से लाइसेंस प्राप्त इन दोनों अस्पतालों में आयुर्वेदिक डॉक्टर इलाज कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें