शौच करने गई बुजुर्ग महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौ... - CG Sandesh

शौच करने गई बुजुर्ग महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दंतैल हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल कर उसकी जान ले ली। घटना डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजकन्हार की है।जानकारी के अनुसार डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजकन्हार गांव में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे 60 वर्षीय महिला गीता बाई ठाकुर पति अरुण कुमार तालाब किनारे शौच के लिए गई हुई थी। यहां उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर फेंका और फिर कुचल दिया। घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ये पूरी घटना की है। मृतिका का कुंजकन्हार में मायका है जबकि ससुराल कांकेर जिले का ग्राम पोड में है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें