सिंघोडा : इलाज के बाद घर लौट रहे सायकल सवार को बाइक ने मारी ठोकर
सिंघोडा थाना क्षेत्र के ग्राम घुचापाली चौक के पास बाइक ने इलाज कराकर घर लौट रहे सायकल सवार को ठोकर मार दी. ग्राम पडकीपाली निवासी ब्रम्हा साहू ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक 10 मई को शाम को अपने सायकल से ग्राम घुचापाली डॉक्टर के पास से ईलाज कराने बाद सायकल से अपने घर ग्राम पडकीपाली वापस आ रहा था. घुचापाली चौक के पास पहूंचा था.
तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल सहित ब्रम्हा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया, जिससे वह रोड किनारे गिर गया. उसे चोट लगी है. ईलाज कराने पश्चात ब्रम्हा साहू ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें