ट्रक पलटने से 12 मवेशियों की मौत, 12 की हालत गंभीर - CG Sandesh

ट्रक पलटने से 12 मवेशियों की मौत, 12 की हालत गंभीर

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में मवेशियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 24 में से 12 मवेशियों की मौत हो गई और बाकी मवेशियों को चिकित्सा सुविधा देकर गौठान में रखा गया है। यहां कई मवेशियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव तहसील कार्यालय के पास मवेशियों से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसी दौरान पत्थलगांव पुलिस की टीम रात्रि गश्त करते हुए वहां पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो चुका था। ट्रक के पलटने से 12 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं बाकी बचे 12 मवेशियों की हालत गंभीर थी।पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर घायल मवेशियों का इलाज कराया। मवेशियों को नजदीक के गौठान में रखा गया है, जहां कई गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने घटना के बाद ट्रक में मौजूद दस्तावेज के अनुसार ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें