पिथौरा : शौच करने गए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, सरपंच ने ... - CG Sandesh

पिथौरा : शौच करने गए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, सरपंच ने दर्ज करायी FIR

पिथौरा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आयी है. हादसे में शौच करने गए व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सुचना ग्राम पंचायत मेमरा के सरपंच निर्मल यादव ने थाने में दी.

निर्मल ने अपनी शिकायत में बताया है की 16 मई को उसके चाचा हीरालाल यादव पिता संतोष यादव उम्र 37 वर्ष निवासी मेमरा सुबह करीबन 04 बजे शौक करने रोड़ किनारे पुलिया के पास गया था. 05 बजे तक वापस नहीं आने पर परिजन उसे खोजने गये तो हीरालाल यादव एनएच 53 रोड में बने डिवाईडर के किनारे हुकुमलाल साहू के घर के सामने ग्राम मेमरा में गिरा पडा था.

उसे उठाकर ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लेकर गये, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हीरालाल को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. निर्मल ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें