CM BHENT MULAQAT : CM भूपेश धमतरी जिले के ग्राम भोयना के लिए... - CG Sandesh

CM BHENT MULAQAT : CM भूपेश धमतरी जिले के ग्राम भोयना के लिए हुए रवाना

धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से धमतरी जिले के ग्राम भोयना के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राम अछोटा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण करेंगे। ग्राम भटगांव में चंद्रमौली माता मंदिर में दर्शन और विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के बाद भटगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात में राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे। लोहरसी सर्किट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें