बसना के युवा तेज तर्रार नेता दिपेश मिश्रा बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष
भाजपा मंडल बसना के युवा तेज तर्रार नेता दिपेश मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चन्द्राकर ने अपने नई संशोधित कार्यकारिणी की टीम में कसावट लाने महासमुंद का जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश में आगामी 2023 के अंत मे होने वाले विधानसभा के चुनाव की दृष्टि से युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में फेर बदल किया गया है। इसके पूर्व दिपेश युवा मोर्चा में ही शासकीय योजना स्वाध्याय मण्डल के जिला सयोंजक थे।
युवा तेज तर्रार नेता दिपेश मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी एवं सामाजिक सेवाओं से जुड़े रहने सहित उनकी कार्यशैली, योग्यता एवं कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने इस बार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके लिए श्री मिश्रा ने पूरे भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास कर जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा भाव से निभाने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर दिपेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी पीयुष मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाला चन्द्राकर, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, आलोक त्रिपाठी, महामंत्री द्व ब्रम्हा पटेल, अमन वर्मा, मनीष आचार्य, उपाध्यक्ष विजय नायक, दुष्यंत नायक, मंडल अध्यक्ष एवं भाजयुमो एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।