सांकरा : शराब दुकान में मेरे को पहले शराब लेने दे कहने पर की... - CG Sandesh

सांकरा : शराब दुकान में मेरे को पहले शराब लेने दे कहने पर की मारपीट

सांकरा के अंग्रेजी शराब दुकान में दारु लेने के लिए खड़े व्यक्ति से मारपीट के मामले में थाने में ममला दर्ज किया गया है. शराब दुकान में मेरे को पहले शराब लेने दे कहने पर आरोपी ने मारपीट की. सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सपोस निवासी कुलेश्वर ध्रुव ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के मुतबिक, 16 मई को दोपहर लगभग 12:30 बजे कुलेश्वर अपने साथी केसू ध्रुव, नरोत्तम ध्रुव के साथ शराब खरीदने अंग्रेजी शराब दुकान के पास गया था. शराब लेने के लिये सेल्समेन को पैसा देकर शराब लेने के लिये खड़ा था.

उसी समय सांकरा का कुनाल यादव आकर सेल्समेन को बोला कि उधारी में एक गोवा शराब दे दो, तो सेल्समेन ने मना कर दिया. कुलेश्वर ने मैं पैसा दे दिया हूं मेरे को पहले शराब लेने दे कहा तो कुनाल ने गुस्सा होकर कुनाल को मना करने वाले कौन है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. मारपीट से उसे चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुनाल यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें