तुमगांव : शासकीय वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर - CG Sandesh

तुमगांव : शासकीय वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड रायपुर के शासकीय वाहन को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी. छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड रायपुर में वाहन चालक के पद पर पदस्थ नरोत्तम कुमार ध्रुव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 मई को वह वन विकास निगम के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के शासकीय वाहन क्रमांक CG 04 NV 7388 में अकेला शासकीय कार्य हेतु रायपुर से रायकेरा नर्सरी गया था, वहां शासकीय कार्य करने के बाद अधिकारियों के पीछे चल रहा था, सामने 02 गाड़ियाँ चल रही थी. उनके पीछे नरोत्तम की गाड़ी थी.

शाम करीबन 04:15 बजे कुहरी मोड तिराहा NH53 रोड के पास TATA ACE वाहन क्रमांक CG 06 GG 3683 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर शासकीय वाहन क्रमांक CG 04 NV 7388 को ड्रायवर साईड ठोकर मार दिया, जिससे शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है.

नरोत्तम की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें