एक की मौत...दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत - CG Sandesh

एक की मौत...दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत

कोरबा: जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई है। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं 4 गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज अस्पताल मे जारी है। हादसा बालको थाना क्षेत्र के पास का है।

जानकारी के अनुसार, बालको थाना क्षेत्र सतनाम नगर मोड़ के पास दो बाइक, एक में तीन लोग सवार थे। वहीं दूसरी बाइक में दो युवक सवार थे। आपस में बुरी तरह भीड़ गए। हादसे में नाबालिग पीछे से आ रहे ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है घटना के बाद घायलों को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका उपचार जारी है. हादसे में जान गवाने वाले 14 वर्षीय नाबालिग का नाम कैलाश आदिले अंबेडकर चैक भदरापारा निवासी है. फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच बाल्को पुलिस कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें