महासमुंद : आदिवासी विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अब 31 मई तक कर सकते है आवेदन
महासमुंद : आदिवासी विकास विभाग महासमुंद में छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासी अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 31 मई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक एवं नियमित भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु निर्धारित योग्यता धारक अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद, सहायक ग्रेड-3 के 02 पद और भृत्य के 01 पदों के लिए भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए महासमुंद जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर देखा जा सकता है अथवा कार्यालयीन समय पर आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें