महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर चार मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम कनेकेरा निवासी भीखम ध्रुव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी माता धनमतबाई के लिए, विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम भगतदेवरी निवासी जननी कंवर की आग में जलने से होने पर उनके पति संतोष मलिक एवं ग्राम बुंदेली के जयसिंग ठाकुर की बिजली गिरने से होने पर उनकी पत्नी मालती ठाकुर तथा विकासखण्ड बसना के ग्राम गुढ़ियारी की बसंता पटेल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके पति लखेराम के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें