महासमुंद : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों से स... - CG Sandesh

महासमुंद : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों से संस्था व पाठ्यक्रम परिवर्तन हेतु 25 मई तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) का पंजीयन/स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते हैं, ऐसे पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा दी गई है।

 विभाग द्वारा 25 मई तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। संबंधित विद्यार्थी आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग महासमुंद प्रथम तल कक्ष क्रमांक 35 में 25 मई तक कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें