जनपद पंचायत सरायपाली द्वारा जलाशयों को मछली पालन हेतु 10 वर्... - CG Sandesh

जनपद पंचायत सरायपाली द्वारा जलाशयों को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टे पर लीज देने हेतु विज्ञप्ति जारी.

जनपद पंचायत सरायपाली द्वारा जलाशयों को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टे पर लीज देने हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि पंचायत राज अधिनियम 1993 (क 1994) की धारा 53(1) अधीन प्रदत्त्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा पंचायत संस्थान को मछली पालन विभाग में कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायित्व तथा गतिविधियों अंतरित की गयी है. तदानुसार 10 हेक्टेयर से 100 हेक्टेयर जल क्षेत्र के जलाशय जनपद पंचायत को अंतरित है. इन तालाबों जलाशयों को 10 वर्षीय पट्टे पर आबंटित किया जाना है. इच्छुक व्यक्ति निम्न सहपत्रों के साथ आवेदन जनपद पंचायत सरायपाली कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में दिनांक 8 जून 2023 तक अनिवार्यतः जमा करे सकते हैं.

आवश्यक सहपत्र में आवेदक मछुवा सहकारी समिति से मर्यादित हो तो,

आवेदन पत्र के साथ समिति के प्रस्ताव की सत्यप्रतिलिपी, निर्धारित प्रपत्र में समिति सदस्य की सूची, समिति का पंजीयन प्रमाण पत्र, समिति के क्रियाशील होने संबंधी प्रमाण-पत्र, विगत 03 वर्षों का ऑडिट रिपोर्ट, नो – ड्यूज प्रमाण-पत्र बैंक एवं सहकारी संस्थाओं से, समिति के पास पट्टे पर उपलब्ध समस्त जल क्षेत्रों की जानकारी, पट्टे पर आबंटित तालाब का संबंधित पंचायत से पट्टा राशि भुगतान संबंधित नो-ड्यूस.

यदि आवेदक समूह हो तो,

आवेदन पत्र, समूह का प्रस्ताव, निर्धारित प्रपत्र पर सदस्यों की सूची, सदस्यवार जाति निवास प्रमाण-पत्र, 2002 सूची अनुसार गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, मुखिया चयन प्रमाण पत्र, पट्टे पर उपलब्ध समस्त जल क्षेत्रों की पूर्ण जानकारी, आबंटित (पट्टे पर)  तालाबों का पट्टा दाता पंचायत से पट्टा राशि नो–ड्यूस प्रमाण पत्र.

जलाशयों का विवरण निम्नानुसार है.

1. लमकेनी जलाशय, ग्राम पंचायत लमकेनी, औसत जलक्षेत्र 84.00 रक्बा.

2. बालसमुंद तालाब बाराडोली, ग्राम पंचायत बाराडोली, औसत जलक्षेत्र 11.66 रक्बा.

3. कदमही तालाब बाराडोली, ग्राम पंचायत बाराडोली, औसत जलक्षेत्र 17.20 रक्बा.

4. भद्रा तालाब बलौदा, ग्राम पंचायत बलौदा, औसत जलक्षेत्र 22.09 रक्बा.

5. बड़ा तालाब कुटेला, ग्राम पंचायत कुटेला, औसत जलक्षेत्र 11.07 रक्बा.

6. बड़े तालाब माधोपाली, ग्राम पंचायत माधोपाली, औसत जलक्षेत्र 10.66 रक्बा.

7. घोरघाटी जलाशय (समदरहा), ग्राम पंचायत पतेरापाली, औसत जलक्षेत्र 85.00 रक्बा.

8. बड़े तालाब जलपुर, ग्राम पंचायत जलपुर, औसत जलक्षेत्र 10.61 रक्बा.

9. मजूर मुंडा तालाब बिरकोल, ग्राम पंचायत बिरकोल, औसत जलक्षेत्र 13.43 रक्बा.

10. बड़े तालाब जलगढ़, ग्राम पंचायत जलगढ़, औसत जलक्षेत्र 10.58 रक्बा.

11. काटामुड़ा तालाब पलसापाली, ग्राम पंचायत बोडेसरा, औसत जलक्षेत्र 14.58 रक्बा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें