तुमगाँव : खेत में ट्रेक्टर ट्राली में दबने से मौत - CG Sandesh

तुमगाँव : खेत में ट्रेक्टर ट्राली में दबने से मौत

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में ट्रेक्टर ट्राली में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की घटना 25 अप्रैल की है. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज किया है.

कृष्ण कुमार सिन्हा पिता स्व उदेराम सिन्हा उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम जोबा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका छोटा भाई सेवकराम सिन्हा जो ट्रेक्टर चलाता था, खेती किसानी का कार्य करता था जो 25 अप्रैल को करीबन 12 बजे अपने अमली वाला गांव खार ग्राम जोबा के खेत में अपने ट्रेक्टर के ट्राली जिसमें 02 चक्का लगा था और इंजन नहीं लगा था. उसे अपने खेत में खड़ी कर कुछ मजदूरों के साथ भुट्ठा को काटकर अपने ट्रेक्टर के ट्राली में भरकर ट्राली के पीछे तरफ घुसकर रस्सी को बांधने के लिए खींच रहा था. रस्सी खिंचने से ट्रेक्टर का ट्राली पीछे की ओर झुक गया, जिससे ट्रेक्टर के ट्राली के पीछे तरफ सेवकराम सिन्हा दब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी. जांच में पाया गया की सेवकराम सिन्हा पिता स्व उदेराम सिन्हा उम्र 52 वर्ष निवासी जोबा 25 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे अपने बिना इंजन लगे 02 चक्का वाली ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक CG 06 GD 1407 में भुट्ठा भरकर रस्सा से बांधने के लिये ट्राली के पीछे घुसकर सुरक्षा का ध्यान न रखते हुए लापरवाही पूर्वक रस्सा को खींचने से ट्राली के पीछे तरफ टेंड़ा (झुक) जाने से ट्राली में दबने से आई चोंटो के कारण मौत हो गयी. संपूर्ण जांच पर मृतक सेवकराम सिन्हा का कृत्य अपराध धारा 304-A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें