बसना : बाप-बेटे ने मिलकर की युवक की पिटाई
बसना के तालपारा में बाप-बेटे ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी. युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई को रात करीब 10 बजे बसना के सीटी ग्राउंड के पास रहने वाले मुकेश साव को सोनू यादव कुछ काम है कहकर तालपारा बसना अपने घर के सामने गली में बुलाया और पुरानी रंजीश की बात को लेकर सोनू और उसके पिता राहूल यादव ने मिलकर अश्लील गाली गलौज करते हुये आज तुझे जान से मार देंगे कहकर हाथ में डंडा लेकर आये व डंडा से मारपीट किये, जिससे उसे चोटे आई हैं.
मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत के बाद पुलिस ने सोनू यादव और राहूल यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें