6 बैरक टूटे, 11 जवान घायल...तेज आंधी ने CRPF कैंप में मचाई त... - CG Sandesh

6 बैरक टूटे, 11 जवान घायल...तेज आंधी ने CRPF कैंप में मचाई तबाही

जगदलपुर : केशलूर के आगे स्थित सेड़वा 241 बस्तरिया बटालियन सीआरपीएफ कैम्प में 6 बैरक टूटे. जिसमें 11 जवान घायल हुए है. घायल जवानों का कैम्प के यूनिट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

जानकारी के अनुसार, जब ये हादसा हुआ उस वक्त कैम्प में कुल 120 जवान तैनात थे. जिनमें से 11 जवान को चोटें आई हैं. बाकी और भी जवानों को सामान्य चोट लगीं है।

बता दें कि शुक्रवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम के बदलने के बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। बारिश के बाद से जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत अन्य जगहों पर मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें