सांकरा : नाबालिग युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : नाबालिग युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने बताया है कि 16 मई को रात को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी खाना खाकर सो गयी थी.

17 मई को सुबह करीब 5 उठकर देखे तो उसकी बेटी उठाकर कहीं चली गयी थी. आसपास पडोस तथा रिश्तेदारों में पता किये कहीं पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें