छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा को किया गया विलंबित  - CG Sandesh

छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा को किया गया विलंबित

छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है. इसके लिए फॉर्म भरे जाने थे लेकिन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जानकारी दी है कि फिलहाल इस भर्ती परीक्षा विलंबित कर दिया गया है.
पीएससी ने 500 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया था. जिसके लिए आज से आवेदन भरे जाने थे लेकिन आज ही पीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा को फिलहाल के लिए विलंबित करने का निर्णय लिया है.

लोक सेवा आयोग ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक के कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन 13 मई को जारी की थी. जिसके लिए 17 मई को विज्ञापन प्रकाशित करवाए गए थे.

देखें नोटिफिकेशन – PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें