CGPSC ने ओ.एम.आर. शीट देखने व डाउनलोड करने के लिए लिंक किया ... - CG Sandesh

CGPSC ने ओ.एम.आर. शीट देखने व डाउनलोड करने के लिए लिंक किया जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के उद्देश्य से अभ्यर्थियों को लगातार अनेक प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में अभ्यर्थियों को उनके सी.जी.पी.एस.सी. एकाउंट में राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के ओ.एम.आर.शीट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की
गई है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थी एक निश्चित अवधि के लिए अपने लॉगिन एकाउन्ट में अपनी ओ.एम.आर.शीट को देखने या डाउनलोड करने के लिए लिंक प्राप्त कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए ओ.एम.आर.शीट उत्तर पुस्तिका के लिंक अभ्यर्थियों के अकाउंट में 20 मई से 18 जून तक डाउनलोड हेतु उपलब्ध रहेगें. 18 जून के पश्चात्‌ डाउनलोड लिंक स्वमेय ही निष्क्रिय हो जायेगें. ओ.एम.आर.शीट को देखने व डाउनलोड करने की उक्त सुविधा हेतु अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

CGPSC ऑफिसियल वेबसाइट - क्लिक करें


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें