ड्राइवर की मौत...तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराई - CG Sandesh

ड्राइवर की मौत...तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराई

महासमुंद : महासमुंद के पिथौरा में सड़क हादसा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 मेमरा गांव के पास सड़क हादसा हुआ है. ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिसमें एक की मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत मौके पर हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रक रायगढ़ से अभनपुर जा रहा था. ट्रक चालक अभिषेक केवट पिता लक्ष्मीचंद केवट उम्र की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक महुआ पेड़ से टकराने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक को कटर मशीन से काटकर ड्राइवर की लाश को निकाली गई. पिथौरा पुलिस घंटों तक डटी रही. शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें